व्यावसायिक प्रशिक्षण विभाग
व्यावसायिक प्रशिक्षण विभाग मुख्यतः चलन संबंधी विकारों
से ग्रस्त व्यक्तियों को यथार्थवादी कार्य स्थिति में प्रशिक्षण
दिलवाने, रोजगार समायोजन एवं कार्य मूल्यांकन कार्यक्रमों
में जुड़ा हुआ है | यह विभाग सरकारी संगठनों, निजी
संगठनों एवं संस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए
चलन संबंधी विकारों से ग्रस्त व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार
की नौकरियों और उनके लिए उपयुक्त रोजगार ढूंढने में
"नौकरी मूल्यांकन" में भी सहायता करता है |
इस विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले कार्यक्रमों
में निम्न शामिल है
- कार्य मूल्यांकन
- व्यावसायिक प्रशिक्षण
- खुले एवं स्वयं रोजगार हेतु सहायता
- खेल एवं मनोरंजन
विभागीय स्टाफ में निम्न समाविष्ट है
- अधीक्षक, कार्य मूल्यांकन एवं समायोजन -
1
- प्रबंधक, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यशाला -
1
- पर्यवेक्षक, व्यावसायिक मार्गदर्शन - 1
- फोटोग्राफर - 1
- अनुदेशक - 4
चलन संबंधी विकारों से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए
“व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यशाला” में संस्थान द्वारा
चलाए जाने वाले प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम
- कम्प्यूटर ओपरेटिंग एवं कम्प्यूटर ग्राफिक एवं
डिजाइनिंग |
- ड्राइंग-पेंटिंग एवं हस्तकला |
- टेलरिंग एवं कटिंग |
- फोटोग्राफी (स्थिर एवं मूवी)
- बढ़ई गिरी (कारपेंटरी) एवं आतंरिक साज-सज्जा
|