चिकित्सा सामाजिक कार्य विभाग
संस्थान की दूरदर्शिता, लक्ष्य तथा उद्देश्य को
ध्यान में रखते हुए चिकित्सा समाज सेवा विभाग
निम्नलिखित की प्राप्ति हेतु प्रयासरत है
- संस्थान में आए हुए बहु-विकलांगताओं एवं चलन
संबंधी विकलांगताओं से पीड़ित व्यक्तियों को हर संभव
मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक सेवाएँ प्रदान करना |
यह कार्य रोगी, परिवार और समुदाय में अंतर्निहित
शक्ति एवं योग्यता को शामिल एवं एकजुट कर
अंतर्विषयक टीम दृष्टिकोण द्वारा किया जाता है |
- समाज कार्य के स्कूल, सामाजिक कार्य एवं
विकलांगता अध्ययन के स्नातकोत्तर विभागों एवं अन्य
स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण एवं विकास संस्थानों से
संबंधित सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों के साथ
सहयोग संवर्धन करना ।
विभागीय स्टाफ निम्नलिखित हैं
- व्याख्याता एवं प्रधान, चिकित्सा समाज
सेवा
- व्याख्याता, चिकित्सा समाज सेवा
- चिकित्सा समाज कार्यकर्ता
विकलांग व्यक्तियों को चिकित्सा समाज सेवा
विभाग द्वारा निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान की जाती
हैं
- रोगी एवं परिवार का सामाजिक एवं आर्थिक
मूल्यांकन।
- सभी विभागों में मूल्यांकन के पश्चात उपचार -
पुनर्वास कार्यक्रम की व्याख्या करना एवं प्रबंधन हेतु
पुनर्वास टीम के साथ मिलकर कार्य करना ।
- विशिष्ट विकलांगता के संदर्भ में अल्पकालिक एवं
दीर्घकालिक मामले के प्रकार - गंभीरता पर आधारित
व्यक्ति और परिवार दोनों को उपचार की सलाह देना
।
- मनोरंजन, शिक्षा एवं चिकित्सा के प्रयोजन हेतु
सभी आयु वर्गों के लिए समूह क्रियाकलाप ।
- संस्थान एवं स्थानीय बाजार में निर्मित सहायक
सामग्री एवं उपकरणों के साथ-साथ दवाइयाँ एवं
अनुसंधान के रूप में आर्थिक सहायता का मूल्यांकन एवं
प्रावधान ।
- वित्तीय सहायता, शैक्षणिक सहायता, विद्यालय
एवं संस्थागत नियोजन पारिवारिक सेवाओं आदि के लिए
समुदाय को संसाधन सेवाओं का परामर्श देना ।
- नियमित चिकित्सा - पुनर्वास कार्यक्रम के लिए
यातायात की सुविधा ।
- मूल्यांकन एवं अनुवर्ती कार्यवाही के लिए घर
जाकर निरीक्षण करना ।
- बहुअनुशासनिक मामलों के सम्मेलनों - वार्ड
निरीक्षण -प्रमस्तिष्कीय आघात क्लिनिक - अनुवर्ती
क्लिनिक, विशेष क्लिनिक में भाग लेना ।
- विकलांग व्यक्तियों का समुदाय में समन्वयन
हेतु समुदाय के साधनों के साथ समन्वयन ।
- विकलांग व्यक्तियों (शहरी-ग्रामीण) के लिए
संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कार्यक्रम एवं समुदाय
पर आधारित पुनर्वास में भाग लेना ।
- विकलांग व्यक्तियों और उनके परिवार हेतु
प्रशिक्षण - शैक्षणिक कार्यक्रमों का संचालन करना एवं
सम्मिलित होना ।
- रेल रियायत प्रमाणपत्र चलन संबंधी विकलांगों
को दिया जाता है जिनके पास मुंबई का आवासीय प्रमाण
हो ।
चिकित्सा समाज सेवा की शैक्षणिक
गतिविधियाँ
- संस्थान द्वारा संचालित सभी पाठ्यक्रमों जैसे
भौतिक चिकित्सा / व्यावसायिक चिकित्सा / संयुक्तांग
एवं ऋज्वांग में अध्यापन कार्य ।
- समाज कार्य महाविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय
एवं टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान और / या अन्य
विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर डिग्री के छात्रों के लिए
अध्यापन एवं क्षेत्र-कार्य |
- प्रशिक्षित सामजिक कार्यकर्ताओं के लिए
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम का संचालन करना ।
- Aक्षेत्रीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर
संगोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं सम्मेलनों में भाग लेना एवं
पेपर प्रस्तुत करना ।
अनुसंधान
- शिक्षा, रोजगार एवं परिवार समायोजन के क्षेत्र में
विकलांगता एवं पुनर्वास के सामाजिक, आर्थिक एवं
सांस्कृतिक पहलुओं से संबंधित अनुसंधान ।
दान
- निर्धन एवं जरूरतमंद रोगियों / विकलांग व्यक्तियों के
लिए दान चेक एवं डिमांड ड्राफ्ट के रूप में निदेशक,
अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थान,
मुंबई के नामे स्वीकार किया जाता है ।