जीव-चिकित्सा अभियांत्रिकी विभाग
- जीव-चिकित्सा अभियांत्रिकी पुनर्वास अभियांत्रिकी
के क्षेत्र में अभियांत्रिकी कौशल, पुनर्वास में सिद्धांतों एवं
तकनीक एवं विकलांगों के उपचार की एक सापेक्षतः नई
शाखा है | पुनर्वास चिकित्सा एवं तकनीकी उन्नति में
एक कड़ी के रूप में जीव-चिकित्सा अभियांत्रिकी का
उद्देश्य विकलांग लोगों को लाभ हेतु कौशल एवं उपकरण
प्रदान करना है |
- विभागीय स्टाफ में एक जीव-चिकित्सा अभियंता
शामिल है |
- जीव-चिकित्सा अभियांत्रिकी विभाग सभी
चिकित्सा विभागों, विकृति विज्ञान, शल्यगार एवं
कार्यशाला इत्यादि के लिए परिष्कृत चिकित्सा उपकरणों
की जांच–पड़ताल कर खरीद करता है |
- विभाग में परिष्कृत चिकित्सा उपकरणों का
अंशशोधन एवं नियमित रख-रखाव किया जाता है |
- विभाग विकलांगता से ग्रसित व्यक्तियों के लिए
नए उपकरणों के विकास से भी जुड़ा रहता है |
- चिकित्सा उपकरणों के दैनिक रख-रखाव के
अतिरिक्त, विभाग संस्थान के शैक्षणिक क्रियाकलापों जैसे
– नवीनतम तकनीक को अपनाना एवं अपग्रेड करना,
संस्थान के साथ-साथ बाहरी महाविद्यालयों में शिक्षण
एवं प्रशिक्षण से भी जुड़ा रहता है |
- विभाग विभिन्न अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के
स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को वैयक्तिक
मार्गदर्शन, उनकी परियोजनों एवं शोध प्रबंध से संबंधित
क्रियाकलापों में भी भाग लेता है |
- विभाग विश्वविद्यालय परीक्षाओं के साथ-साथ
प्रदर्शनिओं एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में संचालित
तकनीकी गतिविधियों में जज़ के रूप में प्रतिनिधित्व
करता है |
- जीव चिकित्सा अभियंता को आई यू पी ई एस
एम के ग्यारहवें चिकित्सा सम्मेलन- भौतिकी चिकित्सा
एवं जीव चिकित्सा अभियांत्रिकी पर विश्व
सम्मेलन-जर्मनी में सह-लेखक के रूप में सूचीबद्ध किया
गया है |
जीव स्नातक चिकित्सा अभियंता को आई यू पी एस एम
के ग्यारहवें चिकित्सा सम्मेलन में सह-लेखक के रूप में
सूचीबद्ध किया गया है | भौतिक चिकित्सा एवं जीव
चिकित्सा अभियांत्रिकी पर विश्व सम्मेलन जर्मनी |