सेवाएं
- संस्थान के आरंभ से "अन्तर अनुशासित दलीय प्रयास" द्वारा चलन संबंधी विकलांगता से पीड़ित लोगों के लिए सभी चिकित्सा पुनर्वास सेवाएँ एक ही छत के नीचे प्रदान की जाती है |
- इलाज हेतु नए पंजीकरण बाह्य रोगी विभाग दिनों में सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक निःशुल्क किये जाते हैं | रोगी की रिकार्ड फ़ाइल जारी की जाती है जिसे इलाज / परामर्श के बाद रिकार्ड विभाग में जमा किया जाता है और रोगियों को कार्ड दिए जाते हैं जिन्हें संस्थान में आने पर फ़ाइल लेने के लिए हर बार पेश करना होता है |
- निदान एवं पुनर्वास प्रबंधन नुस्खा पर्ची के लिए पी एम आर ओ.पी.डी. में निरीक्षण | जाँच सुविधाएँ - विकिरण विभाग / विकृति विज्ञान / ई एम जी निदान और पाँव दबाव विश्लेषण सुविधाएँ उपलब्ध हैं |
- जिन रोगियों को पुनर्निर्माण शल्य-चिकित्सा की आवश्यकता है, उन्हें शल्यचिकित्सा के लिए भर्ती होने की तिथि दी जाती है (सामान्यतः तीन महीने से अधिक नहीं), जिसका उपकरणों की परीक्षण तिथि से समन्वयन किया जाता है और पूरी प्रक्रिया अल्प समय में की जाती है|
- क्षति एवं कार्यक्षमता का विभिन्न विभागों में चिकित्सा-पूर्व मूल्यांकन |
- भौतिक चिकित्सा/व्यावसायिक चिकित्सा और वाक् चिकित्सा विभागों में निर्धारित चिकित्सा का प्रदान करना |
- निर्धारित आर्थोसिस और प्रोस्थेसिस का मापन उपयुक्तता के लिए रोगी का मूल्यांकन किया जाता है और इसके बाद संयुक्तांग एवं ऋज्वांग क्लिनिक में उपकरणों की गुणवत्ता को अंतिम रूप दिया जाता है | इस प्रक्रिया में कुछ घटों से लेकर कुछ हफ़्तों तक का समय अपेक्षित है |
- आवश्यकता होने पर चिकित्सा समाज कार्यकर्त्ता और व्यावसायिक परामर्शदाता की सेवाएँ ली जाती हैं |
- आवश्यक होने पर रोगियों को वार्ड में भर्ती किया जाता है, विशेषतः शल्य चिकित्सा या दीर्घ कालिक पर्यवेक्षण प्रबंधन के लिए |
- जहाँ भी आवश्यकता होती है, रोगियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाता है और रोजगार के लिए भेजा जाता है |
- जिन मामलों पर विशेष ध्यान की जरूरत होती है, उन पर विस्तृत चर्चा की जानी होती है उनके लिए पुनर्वास टीम द्वारा पुनर्वास योजना बनाई जाती है, उनपर विशेष क्लिनिकों में पहले ही समय देकर चर्चा की जाती है |
- ऐसे रोगियों के लिए, जिनमें विकलांगता की प्रतिशतता अधिक है और वे संस्थान में नियमित रूप से आते हैं, उन्हें संस्थान द्वारा शहर में एक निश्चित भौगोलिक सीमा तक यातायात की सुविधा प्रदान की जाती है |
- चिकित्सा / शल्यचिकित्सा / इलाज / हस्तक्षेप और जांचे निःशुल्क की जाती हैं|
- विशेष गतिशीलता उपयोगी वस्तु / उपकरणों मामूली की कीमत रोगियों द्वारा वहन की जाएगी |
- विकलांगता और अन्य प्रमाणपत्र |