विकिरणविज्ञान विभाग
इस विभाग में निदानकारी एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड संबंधी सेवाएँ प्रदान की जाती हैं | यह सेवाएँ प्रतिदिन नियत समय अवधि के आधार पर प्रदान की जाती हैं |
विभाग में स्थापित मशीनों में 500 एम.ए.एस. सीमेन्स एक्स-रे मशीन, एगफा सी आर 30 एक्स कम्प्यूटराइजड रेडियोग्राफी मशीन, पोर्टटेबल 60 एम ए एस विप्रो जी ई एक्स-रे मशीन एवं सैमसंग सोनॉक एक्स 8 अल्ट्रासाउंड एवं कलर डॉपलर सिस्टमस शामिल हैं |
ये मशीनें बहिरंग एवं अंतरंग रोगियों के लिए सभी प्रकार के डिजिटल एक्स-रे प्रदान करती हैं |
विशिष्ट रेडियोग्राफ जैसे डिजिटल आर्थोस्कैनोग्राम जिसमें पूर्ण स्पाइन, पूर्ण लिम्ब एक्स-रे शामिल है, भी किए जाते हैं |
बहिरंग एवं अंतरंग रोगियों के लिए सभी प्रकार के नियमित साधारण, छोटे भाग एवं पेशिकंकाली अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं |
विभाग में सभी प्रकार के पेरिफरल एवं कैरोटिड डॉपलर किए जाते हैं |
अल्ट्रासाउंड गाइडेड इलाज जैसे इनआर्टीकुलर इंजेक्शन, बॉटॉक्स / फीनोल इंजेक्शन नर्व ब्लॉक इत्यादि किए जाते हैं |
शल्यागार में प्रतिबिंब (इमेज) तीव्रक सहित सी आर्म लगाया गया है |
विभाग प्रमुख एक विकिरण विज्ञान विशेषज्ञ ग्रेड-I है और स्टाफ में एक एक्स-रे तकनीशियन एवं दो सहायक तकनीशियन शामिल हैं |