Inner Banner

हिंदी विभाग

भारत सरकार की राजभाषा नीति के तहत हिंदी में कार्य को बढ़ावा देने एवं सहायता प्रदान करने के लिए संस्थान का एक सुसज्जित “हिंदी अनुभाग” है | संस्थान में विशेष रूप से मेडिकल, पैरा-मेडिकल, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यशाला, प्रशासनिक अनुभाग, लेखा अनुभाग, शैक्षणिक अनुभाग एवं ए पी आर ओ विभाग के दिन-प्रतिदिन के कार्य अधिकतम हिंदी में करने के प्रयास किये जाते हैं |

विभागीय स्टाफ निम्नलिखित है

  1. हिंदी अधिकारी - 1 (रिक्त)
  2. कनिष्ठ हिंदी अनुवादक - 2
  3. हिंदी टंकक - 2 (1 रिक्त)

शैक्षणिक कार्यक्रम

हिंदी शिक्षण योजना

हिंदी शिक्षण योजना 1952 में तत्कालीन शिक्षा मंत्रालय के तहत उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को हिंदी का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी, जिन्हें हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान नहीं है | 1955 में हिंदी शिक्षण योजना को गृह मंत्रालय के तहत लिया गया | 1960 में हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि को अनिवार्य कर दिया गया | हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत संस्थान सतत प्रयासरत है जिसका उद्देश संस्थान के सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना है ताकि वे हिंदी भाषा में प्रवीणता, हिंदी टंकण, (मैनुअल) / हिंदी वर्ड प्रोसेसिंग (कम्प्यूटर), हिंदी आशुलिपि में प्रवीणता प्राप्त कर सकें एवं संविधान की व्यवस्था के अनुसार कार्यालय कार्य हिंदी में किया जा सके |

हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त करने के लिए

हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त करने के लिए – प्रबोध, प्रवीण, प्राज्ञ और पारंगत परीक्षा, केंद्र सरकार के हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत हिंदी विभाग द्वारा आयोजित की जाती हैं |

हिंदी टंकण प्रशिक्षण

केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में कर्मचारियों के लिए हिंदी टंकण एवं हिंदी आशुलिपि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों को टंकण एवं आशुलिपि में प्रशिक्षण देना है।

गतिविधियाँ

हिंदी पखवाड़ा

14 सितंबर को संस्थान द्वारा हिंदी दिवस मनाया जाता है और सितंबर माह में ‘हिंदी पखवाड़ा’ मनाया जाता है, जिसमें राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रयोग पर केंद्रित विभिन्न प्रतियोगिताएँ शामिल हैं |

हिंदी कार्यशाला / सम्मेलन

राजभाषा में कार्य के प्रयोग को बढ़ाने के लिए हिंदी अनुभाग पूरे वर्ष प्रशासन सबंधी विषयों पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन करता है |