विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करने के संबंध में सूचना
यह संस्थान केवल ऐसे लोगों के लोकोमोटर/आर्थोपेडिक विकलांगता का प्रमाणन करता है जिनका पंजीकरण यूडीआईडी प्रक्रिया के माध्यम सें हुआ है और जिन्होंने सेंटर के रूप में अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवंपुनर्वास संस्थान की संपुष्ठी /चयन किया है।
यूडीआईडी प्रक्रिया के माध्यम से प्रमाणपत्र जारी करने वाले एमसीजीएम के सभी अस्पतालों नामत: केईएम , सायन, नायर, कूपर, राजावाड़ी औरजेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के प्रमाणपत्रों को विकलांगता दिशा-निर्देशानुसार सभी लाभ मिलेंगे। भारत के किसी भी अस्पताल द्वारा यूड़ीआईडी प्रक्रिया के माध्यम से जारी प्रमाणपत्र भी समानरूप से वैध होंगे।
विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करने हेतु
- www.swavlambancard.gov.inपर लॉग ऑन करें/जाएँ (इस वेबसाइट पर सभी जानकारी उपलब्ध है। )
- आवेदन पत्र पूर्ण एवं सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- पंजीकृत होने पर, एक रसीद बनेगी, जिसमें अस्पताल/प्राधिकरण का नाम इंगित होगा,जहाँ आप अपनी
विकलांगताके मूल्यांकन हेतु संपर्क कर सकते है। यात्रा की असुविधा से बचने के लिए प्रमाणन हेतु
आप अपने निवास से नजदीकी अस्पताल का चयन कर सकते हैं।
- यदि आप अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थानमें प्रमाणनहेतु संपर्क कर रहे हो, तो फार्म भरने
के दौरान आपके द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ, तल मंजला स्थित कमरा नं. 9 में
संपर्क करें।
- मूल्यांकन के समय आवश्यक/उपलब्ध चिकित्सा (मेडिकल)रिकार्ड/रिपोर्ट साथ लाएँ ।
- आप सरकारी छुट्टियों को छोडकर किसी भी बुधवार, शुक्रवार को सुबह 9.00 बजे तल मंजला, रूम नं. 9 में
मूल्यांकन के लिए कम्प्यूटर से जनरेट (बनी ) रसीद और आवेदन के साथ रिपोर्ट कर सकते है।
- यदि आवेदन के साथ चिकित्सा रिकॉर्ड सहित संबधित दस्तावेज़ क्रम से पाये जाते है; तो विकलांगता
प्रमाणपत्र उसी दिन संसाधित होने की संभावना है ।
- एक बार यूडीआईडी कार्ड जारी किया जाता है तो रियायत के लिए रेलवे प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता
है।
ड्राइविंग औरअन्यप्रमाणपत्रों के लिए ।
- अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थानया किसी भी सिविल अस्पताल से विकलांगता प्रमाणपत्र
(केवल ड्राइविंग प्रमाणपत्र के लिए )
- मूल पता प्रमाण और एक स्वंय सत्यापित फोटोकॉपी
- मूल आयडी प्रमाण और एक स्वंय सत्यापित फोटोकॉपी
- चार पासपोर्ट आकार की हाल की तस्वीरे
- पिछली चिकित्सा रिपोर्ट,अगर उपलब्ध हो ।