Inner Banner

निदेशक एवं संदेश

Director

मैं, अखिल भारतीय भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास संस्थान, मुंबई की इस विश्वव्यापी बेवसाइट पर आपका स्वागत करता हूँ। यह संस्थान, 1955 में अपनी स्थापना के बाद से ही हमारे समाज पर लोकोमोटर विकलांगता के बोझ को कम करने के लिए लोगों को गुणवत्ता से परिपूर्ण विकलांगता रोकथाम, उपचारात्मक और पुनर्वास सेवाएँ प्रदान कर रहा है। समय के साथ संस्थान ने विकलांगता पुनर्वास के क्षेत्र में चिकित्सा देखभाल, प्रशिक्षण और अनुसंधान में अपनी प्रतिष्ठा को विकसित किया है।

आधुनिक युग में असंक्रामक रोगों (एन सी डी) जैसे हृदय रोग, स्ट्रोक अपघात, मधुमेह कैंसर एवं दमा इत्यादि एवं बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाओं की आवश्यकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है । इस संस्थान में पोलियो जैसे संक्रामक रोगों के कारण विकलांगता संबधित चुनौतियों का जमकर सामना किया गया है और अब इनके अलावा आधुनिक समय के रोगों द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों का भी पूरी समक्षता के साथ सामना कर रहा है। हम लोग विकलांग लोगों के लिए बेहतर बुनियादी ढाँचे और जनशक्ति के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि विकलांग लोग अधिक कार्यात्मक हो सकें और यह समाज अधिक बेहतर हो सके।

इस वेबसाइट से आप इस संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा पुनर्वास सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप संस्थान के प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुसंधान और अन्य गतिविधियों के बारे में भी जान सकते हैं। यह वेबसाइट आपको संस्थान के बारे में कुछ विविध जानकारी भी प्रदान करती हैं।

आशा है कि उपलब्ध कराई गई जानकारी आपके वेबसाइट पर आने के उद्देश्य को पूरा करेगी।